क्या आपको पता है भारत की जनसंख्या कितनी है तथा जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व का कौन सा देश है तो इस लेख में 2011 की जनगणना के अनुसार आपको बताने वाले है की भारत के जनसंख्या के कितनी है एवं भारत में किस धर्म समूह के लोग सबसे अधिक है और भारत की महिलाओं की जनसंख्या तथा भारत के पुरुष की जनसंख्या कितनी है तथा अन्य देशों के मुकाबले भारत की जनसंख्या कितनी है वह सभी जानकारी इस लेख में आपको विस्तार से बताने वाले हैं।

विषय-सूची
वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है ?
2011 जनगणना के अनुसार भारत में धार्मिक समूह प्रतिशत-
भारत में धार्मिक समूह (2011 की जनगणना) | ||||
---|---|---|---|---|
धार्मिक समूह | कुल प्रतिशत | |||
हिन्दू | - | 79.80% | ||
मुस्लिम | - | 14.23% | ||
ईसाई | - | 2.30% | ||
सिख | - | 1.72% | ||
बौद्ध | - | 0.70% | ||
जैन | - | 0.37% | ||
निधर्मी | - | 0.24% |
अब बात करते हैं 2011 जनगणना के अंतिम आंकड़ों के अनुसार भारत में जनसंख्या का कुल लिंग अनुपात कितना है तथा साक्षरता का प्रतिशत एवं जनसंख्या घनत्व और लिंग अनुपात कितना है तथा पुरुषों की कुल जनसंख्या तथा महिलाओं की कुल जनसंख्या क्या है।
भारत देश की जनसंख्या का प्रतिशत तथा अनुपात –
2011 के जनगणना के आंकड़ों के अनुसार भारत देश की कुल जनसंख्या में पुरुष तथा महिला और भारत में कुल साक्षरता का अनुपात तथा जनसंख्या घनत्व एवं लिंग अनुपात की जानकारी आप इस सूची में प्राप्त कर सकते हैं जो निम्न प्रकार से है।
जनसंख्या | कुल | 1,210,854,977 |
पुरुष | 623,270,258 | |
महिलायें | 587,584,719 | |
साक्षरता | कुल | 74.04% |
पुरुष | 82.14% | |
महिलायें | 65.46% | |
जनसंख्या घनत्व | प्रति वर्ग किमी | 382 |
लिंगानुपात | प्रति 1000 पुरुषों पर | 943 महिलायें |
तू यह भारत की जनसंख्या का प्रतिशत तथा अनुपात है अब आप जान गए होंगे कि भारत की जनसंख्या कितनी है अब बात करते हैं कि भारत में सबसे अधिक कौन सी भाषा बोली जाती है और कितने प्रतिशत लोग कौन सी भाषा एवं भारत की प्रथम भाषा कौन सी है ।
भारत में सबसे अधिक कौन सी भाषा बोली जाती है
भारत के उत्तरी हिस्सों में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा हिंदी है तथा भारतीय जनगणना हिंदी की व्यापक विविधता के रूप में हिंदी को व्यापक संभव परिभाषा लेती है और 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी में 57% हिंदी भाषा बोलते हैं तथा 47% लोगों ने हिंदी को अपनी मूल भाषा या मातृभाषा घोषित किया है और हिंदी के बाद भारत में सबसे अधिक अंग्रेजी तथा उसके बाद बंगाली बोली जाती है।