Uttarakhand me kitne jile hai 2020 – क्या आपको पता है कि उत्तराखंड में कितने जिले हैं और कितने मंडल है तो इस पोस्ट में हम इसी विषय पर चर्चा करने वाले हैं कि उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं क्योकि काफी लोगों को इसके बारे में पता नहीं है तो इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे और एक उत्तराखंड नागरिक होने के नाते आपको यह बात जरूर पता होनी चाहिए भारत के राज्य उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं ।
उत्तराखंड का निर्माण नवंबर 2000 को कई वर्षों के आंदोलन के पश्चात भारत गणराज्य के 27 वें राज्य के रूप में किया गया और सन 2000 से 2006 तक या उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था उसके पश्चात इसका नाम उत्तरांचल से बदलकर उत्तराखंड का दिया गया उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है और इस राज्य का सबसे बड़ा शहर देहरादून ही है जिसका जनसंख्या 10,086,292 है उत्तराखंड के वर्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य एवं वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत है ।
इस पोस्ट में हमारा मुख्य विषय है कि उत्तराखंड में कितने जिले हैं और कितने मंडल है तो अब हम इसी के बारे में जानने वाले हैं और साथ ही बताएंगे कि उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है और सबसे छोटा जिला कौन सा है सबसे बड़े और सबसे छोटे जिले को हम क्षेत्रफल दृष्टि और जनसंख्या दृष्टि दोनों प्रकार से देखेंगे तो चलिए जानते हैं।
विषय-सूची
उत्तराखंड में कितने जिले हैं उनके नाम – Uttarakhand me kitne jile hai 2020
उत्तराखंड वर्तमान में कुल 13 जिले हैं जो 2 मंडल में सम्मोहित है एक कुमाऊं मंडल और दूसरा गढ़वाल मंडल कुमाऊं मंडल के 6 जिले हैं और गढ़वाल मंडल के 7 जिले हैं जिसमें क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला उत्तरकाशी है जिसका क्षेत्रफल 7951 वर्ग किलोमीटर है और सबसे छोटा जिला चंपावत है जिसका क्षेत्रफल 1781 वर्ग किलोमीटर है।
और जनसंख्या की दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला हरिद्वार है जिसकी जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 1890422 है और और जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा जिला टिहरी गढ़वाल है जिसकी जनसंख्या 618931 है ।
जैसा कि बताया कि उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं जो 2 मण्डल में विभाजित है कुमाऊं मण्डल और गढ़वाल मंडल कुमाऊँ मंडल में 6 जिले और गढ़वाल मंडल में 7 जिले हैं

- अल्मोड़ा
- बागेश्वर
- चम्पावत
- नैनीताल
- पिथौरागढ़
- उधम सिंह नगर
- चमोली
- देहरादून
- हरिद्वार
- पौड़ी गढ़वाल
- रुद्रप्रयाग
- टिहरी गढ़वाल
- उत्तरकाशी
उत्तराखंड के जिले सूची २०२० – Uttarakhand District List in hindi :-
क्रमांक | जिला Code | जिला | मुख्यालय | क्षेत्रफल वर्ग किमी | जनसंख्या 2011 जनगणना |
---|---|---|---|---|---|
1. | AL | अल्मोड़ा | अल्मोड़ा | 3,083 | 621,972 |
2. | BA | बागेश्वर | बागेश्वर | 2,302 | 259,840 |
3. | CL | चमोली | गोपेश्वर | 8,030 | 391,114 |
4. | CP | चम्पावत | चम्पावत | 1,781 | 259,315 |
5. | DD | देहरादून | देहरादून | 3,088 | 1,695,860 |
6. | HA | हरिद्वार | हरिद्वार | 2,360 | 1,927,029 |
7. | NA | नैनीताल | नैनीताल | 3,860 | 955,128 |
8. | PG | पौड़ी | पौड़ी | 5,399 | 686,572 |
9. | PI | पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ | 7,100 | 485,993 |
10. | RP | रुद्रप्रयाग | रुद्रप्रयाग | 1890 | 236,857 |
11. | TG | टिहरी | न्यू टिहरी | 4,080 | 616,409 |
12. | US | उधमसिंह नगर | रुद्रपुर | 2,908 | 1,648,367 |
13. | UT | उत्तरकाशी | उत्तरकाशी | 8,016 | 329,686 |
दो इस लेख में आप जान गए होंगे कि उत्तराखंड में कुल कितने जिले हैं और कितने मंडल हैं तो इस लेख में उत्तराखंड जिले के बारे में विस्तार से जानकारी बताइए है और निचे दिए गए सभी सवालो के जवाब इस पोस्ट में मिल जायेंगे।
1#. उत्तराखंड में कितने जिले हैं ?
13.
2#. उत्तराखंड में कितने मंडल है ?
गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल।
3#. क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?
उत्तरकाशी (क्षेत्रफल 8,016 वर्ग किलोमीटर).
4#. क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला कौन सा है?
चम्पावत(क्षेत्रफल 1,781 वर्ग किलोमीटर).
5#. जनसंख्या दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे बड़ा जिला कोनसा है ?
हरिद्वार (जनसंख्या 1,927,029).
6#. जनसंख्या दृष्टि से उत्तराखंड का सबसे छोटा जिला कोनसा है ?
रुद्रप्रयाग (जनसंख्या 236,857)
उम्मीद है आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर आपको उत्तराखंड में कितने जिले है पोस्ट पसंद आई है तो इसे जरूर शेयर करें और कमेंट करके बताये की आपको उत्तराखंड कैसा लगता है या उत्तराखंड के बारे में आपके जो भी विचार है वह कमेंट करके हमारे साथ जरूर साझा करें।