दोस्तों अगर आपके मन में भी यही सवाल उठते है तो आप बिलकुल ही सही ब्लॉग पर आए है, क्योंकि आज के पोस्ट में हम आपके इन्ही सवालों के जवाब से देने वाले है |
हेल्लो दोस्तों सही रास्ता के नए ब्लॉग पोस्ट पर आप सभी का स्वागत है | आज के पोस्ट में हम Flutter के बारे में बात करने वाले है की आखिर Flutter क्या है(What is Flutter in Hindi) और ये इतना ज्यादा पोपुलर क्यों होता जा रहा है |

इसी के साथ हम आपको ये भी बताने वाले है की आप flutter कैसे सिख सकते है और flutter सिखने के बाद आप किस तरह से अच्छे अच्छे ऐप बनाकर अच्छा खासा पैसे कमा सकते है |
तो दोस्तों बिना कोई समय बर्बाद करे चलिए जानते है flutter के बारे में विस्तार से
Read Also – Parts of Speech in Hindi Full Guide for Beginners
विषय-सूची
- 1 Flutter क्या है और कैसे काम करता है?
- 2 Flutter का इतिहास
- 3 Flutter क्यों है ख़ास ?
- 4 Flutter इस्तेमाल करने के लिए क्या-क्या चाहिए
- 5 Flutter के क्या फायदे है ?
- 6 Flutter कैसे सीखे ?
- 7 Flutter सिखने के बाद पैसे कैसे कमा सकते है ?
- 8 Flutter में बने कुछ Apps
- 9 Flutter का भविष्य
- 10 FAQ – आपके सवाल हमारे जवाब
- 11 Conclusion:-
Flutter क्या है और कैसे काम करता है?
Flutter एक Open Source UI Software Kit है जिसे Google ने साल 2017 में Publish किया | ये basically एक Mobile App Development Framework है |
Flutter एक cross-platform सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से हम Android Apps , iOS Apps और वेबसाइट एक साथ बना सकते है |
इसके लिए आपको हर बार अलग अलग कोड लिखने की जरूरत नही पड़ती, आपको बस एक बार कोड लिखने की जरूरत है और उसी से Android, Ios और Web तीनों पर काम हो जाता है |
Read Also – 29 Greatest Empowering Quotes For Life In Hindi
Flutter का इतिहास
Flutter के बारे में गूगल ने पहली बार साल 2015 में Dart Developer Summit में बताया | उस टाइम Flutter को “Sky” code name से जाना जाता था जिसका मुख्य काम Android के लिए Apps बनाना था |
Flutter को बनाने के पीछे गूगल का मकसद परफॉरमेंस को बढ़ाना और एक अच्छा User Interface बनाना है |
Flutter का पहला Stable Version 4 दिसम्बर 2018 को लॉन्च किया गया था और इसका सबसे latest और Stable Version 10 दिसम्बर 2020 को अपडेट किया गया |
Read Also – Software क्या है ? Complete Advanced Guide in Hindi 2022
Flutter क्यों है ख़ास ?
वैसे तो मार्किट में पहले से ही कई सारे frameworks और SDK पहले से मौजूद है पर फिर भी flutter की बात ही अलग है |
इसकी सबसे ज्यादा अच्छी बात ये है की ये cross platform है जिसकी मदद से हम Android, iOS, Web, Windows और Linux इत्यादि के लिए एक साथ app बना सकते है |
और ये ओपन सोर्स है जिससे की ये पूरी तरह से Free और Secure है |
Flutter में Dart programming language का इस्तेमाल होता है जो काफी हद तक C++ और Java से मिलता जुलता है |
अगर आपको पहले से कोडिंग की Knowledge है तो आपके लिए flutter सीखना काफी ही आसान हो जायेगा |
और इसकी दूसरी सबसे अच्छी बात है की ये काफी लाइट बेस्ट बात है की आप इसे अपने potato Pc में भी बड़े आराम से चला सकते है | जहा अच्छे खासे कंप्यूटर में Android Studio laggy परफॉरमेंस देती है वही दूसरी तरह flutter low end Pc में भी बड़े आराम से चलती है |
Read Also – Present Tense in Hindi पूरी जानकारी हिंदी में
Flutter इस्तेमाल करने के लिए क्या-क्या चाहिए
Flutter से Apps बनाने के लिए आपका पास एक डिसेंट लैपटॉप या कंप्यूटर होना चाहिए, इसी के साथ tutorials और documentations से सिखने के लिए आपके पास एक अच्छा Internet Connection भी होना चाहिए |
Minimum System Requirements [Flutter चलाने के लिए]
Operating System: Windows 7 or later (64 bit)
Storage Space: 1.32 Gb
Tools: Windows Powershell 5.0 और Git for Windows 2.x
Read Also – Ullu Web Series Video Watch Online in Hindi
Flutter के क्या फायदे है ?
Flutter के कई सारे फायदे है पर सभी को एक ही पोस्ट में बताना मुमकिन नही इसलिए हम आपको flutter के कुछ मुख्य फ़ायदों के बारे में बताने वाले है |
Cross Platform – इसमें कोई दो राय नही है की Flutter का cross-platform होना इसका सबसे मुख्य हथियार है | यही चीज़ है जो flutter को बाकियों से अलग बनती है |
High Performance – Flutter को परफॉरमेंस बढ़ाने के मकसद से ही बनाया गया था और ये अपने मकसद पर खड़ा उतरता है, flutter में बनाए गए apps काफी ज्यादा fast और smooth होते है |
Read Also – What Is NRC Full Form ? | Full Details About NRC
Flutter कैसे सीखे ?
अभी के समय में Flutter सिखने के लिए कई सारे platforms है और चुकी ये ओपन सोर्स है तो इसकी Community भी काफी बड़ी होती जा रही है जिससे की आपको काफी मदद मिलेगी |
वैसे तो flutter सिखने के लिए कई सारे अच्छे अच्छे Courses Udemy पर मौजूद है जिनका उपयोग कर flutter सिख सकते है |
पर यदि आप फ्री में सीखना चाहते है तो उसके लिए भी कई सारे अच्छे अच्छे options available है | आप चाहे तो YouTube के मदद से सिख सकते है या फिर flutter के official Documentations से सिख सकते है |
Official Documentations flutter सिखने के लिए काफी अच्छा और सटीक विकल्प है |
Read Also – NDTV Full Form In Hindi – NDTV क्या है? What Is NDTV Full Form
Flutter सिखने के बाद पैसे कैसे कमा सकते है ?
Flutter सिखने के बाद आप कई तरह से पैसे कम सकते है, आप या तो किसी IT Company में as a flutter Developer काम कर सकते है या फिर खुद का ही app बनाकर उसे Playstore और iOS Store पर Publish कर उससे पैसे कम सकते है |
इन दोनों में से मुझे दूसरा रास्ता ज्यादा पसंद है क्योंकि इसमें आप अपने मन के मुताबिक app बना सकते है और उसे जॉब्स से भी ज्यादा पैसा कमा सकते है पर शर्त ये है की आपका App अच्छा होना चाहिए और Users के लाइफ में कुछ Value Add करना चाहिए |
Read Also – What is ott Platform | What is the full form of Ott | OTT Kya hota hai
Flutter में बने कुछ Apps
Flutter कितना अच्छा सॉफ्टवेयर है इसके अंदाज़ा आप इसी से लगा सकते है की Google Assistant और Google Ads flutter में ही बनाया गया है |
Flutter में बनाए गये कुछ Apps:-
- Google Ads
- Google Assistant
- Ebay
- Alibaba
- Tencent
- The New York Times
- Square
- Reflectly
- GreenTea
- Dream 11
Read Also – ACP Full Form in Hindi – How to be ACP Police?
Flutter का भविष्य
जैसा की आप सभी जानते है, अभी इंटरनेट का युग है और इंटरनेट पूरी दुनिया में बोहोत तेज़ी से फेल रहा है जिससे की Apps की demand भी बढ़ती ही जा रही है | इससे App Development फील्ड में काफी सारी opportunities और जॉब्स आ रही है |
पहले के समय में में इंसानों की basic जरूरत सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान थी पर अभी के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसको इंटरनेट की जरूरत न पड़ती हो |
ऐसे में आप चाहे तो इस opportunity का फायदा उठा कर इसी में अपना करियर बना सकते है | आने वाले समय में Flutter Developers की मांग भी बोहोत बढ़ने वाली है |
अब बस ये आप पर है की आप सही समय पर सही फैसला लेते है या नही |
Read Also – What is LTE Full Form in Hindi?
FAQ – आपके सवाल हमारे जवाब
Que. Flutter किस लिए इस्तेमाल होता है?
Ans. Flutter Android, Ios और Web Apps बनाने के लिए इस्तेमाल होता है |
Que. Flutter में कौन से language का इस्तेमाल होता है ?
Ans. Flutter में “DART” programming language का इस्तेमाल होता है |
Que. क्या Flutter से वेबसाइट बनाया जा सकता है ?
Ans. जी बिलकुल, आप flutter की सहायता से वेब डेवलपमेंट कर सकते है |
Que. Flutter सिखने में कितना समय लगता है ?
Ans. आप 2-3 महीनों में flutter अच्छे से सिख सकते है |
Que. क्या flutter सिखने के लिए पहले से कोडिंग आनी जरूरी है क्या ?
Ans. नही, अगर आपको पहले से कोडिंग नही आता फिर भी आप flutter आसानी से सिख सकते है पर पहले से कोडिंग की knowledge आपके flutter सिखने के journey को काफी आसान और फ़ास्ट बना देगी |
Que. क्या Flutter द्वारा बनाए गए Apps से हम पैसे कमा सकते है ?
Ans. हां, आप इसमें ads या In-app purchase डाल कर आसानी से पैसे कमा सकते है |
Read Also – TDR Full Form In Hindi – TDR क्या है? What Is Full Form In Hindi
Conclusion:-
तो दोस्तों आज की पोस्ट में हमने जाना की Flutter क्या है (What is Flutter in Hindi), flutter काम कैसे करता है और आप किस तरह से इसको आसानी से सीख कर इसी में अपना करियर बना सकते है| मैं आशा करता हूँ की आज की पोस्ट पढने के बाद आपको flutter से जुड़ीं सारी जानकारी मिल गयी होगी और आप भी flutter सिख कर बोहोत अच्छे अच्छे Apps बनायेंगे | अगर आपको Flutter के बारे में और कुछ जानना हो या कोई समस्या हो तो हमे बे झिझक कमेंट करे, हमे आपकी सहायता कर काफी ख़ुशी मिलेगी | मैं मिलता हूँ आप से एक ऐसे ही नए पोस्ट के साथ जो दिखाए आपको एक सही रास्ता तब तक के लिए जहा भी रहे कुछ नया और अनोखा सीखते रहे | |
Read Also –